फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की र्नौकरी छोड़ गांवों की प्रधानी करेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ गांवों की प्रधानी करेंगे युवा
विज्ञापन

मुजफ्फरगनर, चरथावल। पैतृक गांवों में जनसेवा की खातिर दिग्गज चेहरों को मात देकर युवा प्रधान बन गए हैं। इंजीनियर की नौकरी पसंद नहीं आई, तो शोभित पुंडीर दूधली ग्राम पंचायत का प्रधान बन गए। वहीं, अहमदाबाद में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे प्रिंस सिंघल पहली मर्तबा चुनाव लड़े और हैबतपुर के प्रधान बन गए। लुहारी खुर्द के एमसीए पासआउट जैकी राज सैनी ने भी बाजी मार ली।
दूधली निवासी शोभित पुंडीर ने वर्ष 2015 में बीेटेक मेकेनिकल से किया था। उसके बाद फरीदाबाद एक कंपनी में नौकरी कर ली। दो साल बाद पैतृक गांव से लगाव के कारण नौकरी छोड़ गांव आकर सामाजिक कार्यों में जुट गए। सार्वजनिक कार्यों में श्रमदान से सफाई आदि का कार्य किया। पिछले साल उनकी शादी हुई थी। पहली बार पंचायत चुनाव लड़े और 25 की उम्र में गांव के धुरंधरों को मात देकर कामयाबी हासिल कर ली।
विज्ञापन

हैबतपुर के किसान रविंद्र सिंह के पुत्र प्रिंस सिंघल अविवाहित है। स्नातक करने के बाद वर्ष 2018 में अहमदाबाद जाकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। पिछले वर्ष लॉकडाउन में गांव आ गए। बाबा महावीर सिंह की विरासत में खेतीबाड़ी परंपरागत व्यवसाय है। ग्रामीणों का बाबा से लगाव रहा, तो पौत्र पर प्रधान बन कर जनसेवा की उम्मीद जता दी। गांव की सेवा के लिए उन्होंने सिविल सेवा का इरादा टाल दिया और चुनाव जीत गए।
विज्ञापन

लुहारी खुर्द के जैकी राज सैनी की अरसे से धार्मिक कार्यों में रुचि और समाज सेवा किसी से छिपी नहीं है। पांच साल पहले उन्होंने तकनीकी कोर्स में एमसीए की डिग्री हॉसिल की। गांव की सेवा के सामने निजी कंपनी में नौकरी नहीं लुभाई। नौकरी का मोह त्याग समाज सेवा का बीड़ा उठाया। दूसरी बार चुनाव लड़े, तो ग्रामीणों ने दिग्गज नेता के सामने उन्हें कामयाबी दिलाई। कहते हैं कि विकास योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा। समाज सेवा पहले की तरह जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें