फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की खुल गई पोल: गुपचुप तरीके से कर रहा था दूसरा निकाह, अचानक आ गई पहली पत्नी, हंगामा, जमकर हुई मारपीट

Tue, 14 May 2024 06:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : गुपचुप तरीके से दूसरा निकाह कर रहे दूल्हे की पोल खुल गई। पहली पत्नी अपने परिजनों के साथ बरात में पहुंच गई और जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान मारपीट भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के मंदवाड़ा गांव में दूल्हे के दूसरे निकाह के दौरान उसकी पहली पत्नी भी परिजनों के साथ पहुंच गई। पहली पत्नी व परिजनों ने बरात में जमकर हंगामा किया। दूल्हा पक्ष के साथ उनकी गाली-गलौज और मारपीट हुई। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। वहीं, पहली पत्नी ने बताया कि विवाद कोर्ट में विचाराधीन है, अभी तलाक भी नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


मंगलवार को गंगोह निवासी सावेज निकाह करने के लिए कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा गांव में बरात लेकर पहुंचा था। निकाह की तैयारी चल रही थी। बराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान सावेज की पहली पत्नी साहिबा अपनी माता, भाई मौसम व पिता जानबाज के साथ विवाह समारोह में पहुंच गई।

अपने भाई के साथ साहिबा। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बरात में जमकर हंगामा किया। इसी दौरान दूल्हे सावेज व उसके परिजनों की साहिबा व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट हुई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव करवाया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया।

कोतवाली में सावेज की पहली पत्नी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सावेज व साहिबा के बीच तलाक नहीं हुआ है।

आरोपी सावेज के पिता तहसीन ने पुलिस को बताया कि उनका समझौता हो चुका है। दोनों पक्षों के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर है। कोतवाली में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर विभिन्न आरोप लगाते रहे। देर शाम तक बातचीत जारी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

यह है पहले विवाह का मामला
सहारनपुर जनपद के ननौता की रहने वाली साहिबा की शादी दो नवंबर 2020 को गंगोह निवासी सावेज पुत्र तहसीन के साथ हुई थी। दोनों पक्षों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चला आ रहा है। उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें