फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के लोगों ने विस चुनाव में सैक्यूलिरिज्म को बचाया : मौलाना सिद्दीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाल की तरह यूपी में भी भाजपा को जवाब दें युवा : मौलाना सिद्दीक
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद (महमूद मदनी गुट) के पश्चिम बंगाल के प्रदेशाध्यक्ष व ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री मौलाना सिद्दीक उल्लाह चौधरी ने कहा कि युवा भाजपा को सबक सिखाएं। पश्चिम बंगाल की तरह एकजुट होकर यूपी में भी सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन

दारुल उलूम के मेहमानखाने में सोमवार को मौलाना सिद्दीक ने उलमाओं से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में मौलाना सिद्दीक ने कहा कि बंगाल के लोगों ने विधानसभा चुनाव में सैक्युलरिज्म को बचाया है। जबकि मोदी सरकार ने अपनी पूरी ताकत से दीदी को हराने की कोशिश की। अब दीदी ने देश की सांप्रदायिक ताकतों को नेस्तनाबूद करने के लिए 14 प्रमुख पार्टियों के नेताओं से बातचीत आरंभ कर दी है। संविधान बचेगा, तभी मुल्क बचेगा। इसलिए अब बहुत होशियारी के साथ 2022 के चुनाव की रणनीति बनानी होगी। मौलाना सिद्दीक ने कहा कि असदउद्दीन ओवैसी को चाहिए कि वह मुसलमानों के जज्बातों को भड़काकर वोटों का बंटवारा न करें। फिरकापरस्तों से यूपी को बचाने के लिए एक मंच पर आना होगा। वोट को तोड़ने के बजाय लोग पश्चिमी बंगाल की तरह एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाएं। उन्होंने नौजवानों से आगामी चुनाव में हिंदू-मुस्लिम में न बंटकर उत्तर प्रदेश को बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें