फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के समर्थन में उतरे भायला गांव के नौजवान

विज्ञापन
देवबंद के भायला गांव में सेना में भर्तै की अग्निपथ योजना का हाथ उठाकर समर्थन करते युवा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के समर्थन में उतरे भायला गांव के युवा
विज्ञापन

देवबंद। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का जहां देश में कई जगह विरोध हो रहा है, वहीं देवबंद के भायला गांव के युवाओं ने इस योजना का समर्थन करते हुए इसे देश के नौजवानों के भविष्य के लिए फायदेमंद बताते हुए अग्निवीर बनकर देश सेवा का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के बारे में युवाओं की राय जानने के लिए एसडीएम दीपक कुमार व सीओ रामकरण सिंह मंगलवार को भायला गांव पहुंचे। अधिकारियों को वहां के युवाओं में अग्निवीर बनने का जज्बा दिखाई पड़ा। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे सौरभ ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की अग्निपथ योजना बहुत अच्छी है। यूक्रेन व रूस के बीच छिड़ी जंग का जिक्र करते हुए सौरभ ने कहा कि यदि उन देशों के पास अग्निवीर होते तो आज वहां ऐसे हालात पैदा न होते। चार साल की सेवा दौरान जो 25 प्रतिशत अग्निवीर सेना में रखे जाएंगे वह बेस्ट परफेक्ट फाइटर होंगे। वह भी अग्निवीर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इसलिए युवाओं को अग्निपथ योजना का विरोध करने की बजाए समर्थन करना चाहिए। सेना से रिटायर्ड कर्नल राजीव सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। सेना में बूढ़ी फौज लेकर क्या करेंगे। सेना को ताकतवर बनाना है तो नौजवान ही भर्ती होने चाहिए। सेवानिवृत्त होने के बाद भी अग्निवीरों के लिए प्राइवेट सेक्टरों में नौकरी की अपार संभावनाएं बनेंगी। इसलिए युवाओं को अग्निपथ योजना का विरोध नहीं करना चाहिए। बता दें कि भायला गांव से सैकड़ों की संख्या में सैनिक सेना में भर्ती हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में नौजवान योजना के समर्थन में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें