फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ दफ्तर के बाहर युवक ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ दफ्तर के बाहर युवक ने खाया जहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पत्नी के साथ चल रहे विवाद में बयान दर्ज कराने पहुंचे युवक ने सीओ सिटी दफ्तर व थाना सिविल लाइंस के बाहर पत्नी से हुई कहासुनी के बाद जहर खा लिया। युवक को गंभीर हालत में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी निवासी साजिद का पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोनों को सीओ सिटी दफ्तर में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। दोपहर के समय सीओ सिटी कुलदीप सिंह दफ्तर में मौजूद नहीं थे, जिसके चलते दंपती वहीं बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दफ्तर में ही पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। यह देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को दफ्तर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि पत्नी के साथ हुए विवाद से क्षुब्ध साजिद ने सीओ सिटी दफ्तर व थाना सिविल लाइंस के सामने पहुंचकर पहले से साथ लाया गया जहर खा लिया। जहर खाते ही युवक की हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजनों ने युवक को तत्काल पास ही स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि घटना के समय वे दफ्तर में मौजूद नहीं थे, इसके चलते उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें