फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात मेें मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव घर के अंदर पंखे से रस्सी से बने फंदे से लटकी हुई थी, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे छोटी बहन के स्कूल से घर लौटने पर घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने तहरीर देकर जांच की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ खांजापुर में स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अनमोल उर्फ कुक्कन (20) पुत्र योगेश अपनी मां पिंकी शर्मा, भाई अंशुल शर्मा व बहन अनन्या के साथ रहता था। अनमोल शहर की गोल मार्केट में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। उसका भाई अंशुल व मां पिंकी भी नौकरी करते हैं, जबकि बहन अनन्या झांसी रानी स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा-नौ की छात्रा है। मंगलवार की छुट्टी होने से अनमोल घर पर ही था। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद अनन्या घर पहुंची तो घर का दरवाजा बंद था। अनन्या का कहना है कि उसने कई बार आवाज लगाईं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने दरवाजे को लात मारकर उसे खोला। अनन्या अंदर पहुंची तो कमरे में पंखे पर अनमोल की लाश पंखे से बने फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। युवक के हाथ-पैर भी उसी रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे फांसी का फंदा लगा था। बदहवास अनन्या ने तत्काल मां पिंकी शर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ सिटी दीक्षा शर्मा व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। सबसे पहले घर पहुंची अनन्या से भी पूछताछ की गई। मामले में अनमोल के भाई अंशुल शर्मा ने तहरीर देकर आत्महत्या को संदिग्ध मानते हुए जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि युवक के हाथ-पैर बंधे थे और शव फांसी के फंदे पर लटका था। दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी, जिससे स्पष्ट है कि उसे तोड़ा गया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है, लेकिन उसके हाथ-पैर बंधे होने से दूसरे पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें