फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की करंट की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन

ककरौली। युवक की खेत से चारा लेकर लौटते समय करंट से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव टंढ़ेडा निवासी 25 वर्षीय मोहित पुत्र विनोद अपने बड़े भाई राहुल के साथ अपने खेत पर चारा लेने गया था। कुछ देर बाद जब वह चारे की गठरी लेकर लौट रहा था, तो उनके खेत में ही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार ढीला होकर नीचे को लटक रहा था। जब वह चारे की गठरी लेकर निकला, तो गठरी तार से टच हो गई. जिससे युवक करंट की चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की सूचना बड़े भाई राहुल ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में घायल युवक को निजी वाहन से मुजफ्फरनगर उपचार के लिए लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव को घर लेकर पहुंचते ही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। परिवार में मृतक मोहित के पिता विनोद, मां रेखा, बहनों व बड़े भाई राहुल का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें