तनाव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी में बृहस्पतिवार सुबह युवक नितिन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से उतारने के बाद उसे एक डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उसे देखने के बाद मृृत पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी नितिन कुमार (22) शादी-विवाहों में काम करता था। पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह नितिन ने घर के आंगन में बने कुंडे से चादर का फंदा बनाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक के चाचा नरेश की तहरीर पर पुलिस ने मामले को रपट इत्तलाई में दर्ज किया है।