फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव सिरधन में शुक्रवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक द्वारा आत्महत्या के कारणों की परिजन कोई जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरधन निवासी जोनी (26) पत्नी के साथ उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पूर्व वह छुटिट्यां लेकर घर आया हुआ था। शुक्रवार रात वह बिना किसी को कुछ बताए मकान की पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया, जहां उसने पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक भी जोनी के नीचे नहीं आने पर परिजन ऊपर पहुंचे, जहां उसकी लाश फंदे पर लटकी देख उनके होश उड़ गए। रात में ही पीड़ित परिजनों ने जोनी के ससुराल पक्ष व अन्य रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। शनिवार सुबह सभी रिश्तेदारों के आने पर परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर बिना पुलिस को कोई सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें