फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से रंगदारी मांगने के मामले में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका से रंगदारी मांगने के मामले में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आरटीआई के तहत सूचना के नाम पर शिक्षिका से पांच लाख रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिरालसी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विष्णु दत्त शर्मा की पुत्रवधू सोनिया पत्नी संदीप शर्मा क्षेत्र के ज्ञानामाजरा परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका है। आरोप है कि गांव का संजय पुंडीर कई बार आरटीआई के तहत सोनिया के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मांग कई बार कर चुका है। विगत जनवरी में सीओ सदर ने जांच के बाद शिकायत का निस्तारण कर दिया था। पुलिस ने उक्त महिला से शैक्षिक प्रमाण पत्रों के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले विगत फरवरी में आरोपी को जेल भेजा था, लेकिन जमानत पर आने के बाद वह दोबारा सोनिया से शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मांग करने लगा। इस बार उसने फर्जी दस्तावेज बताते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत की। जबकि उन्होंने बीएसए को तमाम अभिलेख दाखिल कर दिए है। आरोप है कि घर आकर उसने शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं देने पर पांच लाख की मांग की और नहीं देने पर शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी। जिससे शिक्षिका तनाव में आ गई। पीड़ित विष्णु दत्त शर्मा ने मौअज्जिज लोगों के साथ मामले की शिकायत एसएसपी से की। कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। बिरालसी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें