बुढ़ाना। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मस्कट लहराने वाले युवक को देर रात पुलिस ने एक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे अवैध मस्कट व कारतूस बरामद किया।
सोशल मीडिया पर एक युवक की मस्कट लहराने वाली वीडियो वायरल हो रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कराई। मंगलवार देर रात के समय गश्त के दौरान पुलिस को आरोपी युवक की सूचना मिली। पुलिस ने कांधला रोड पर एक स्कूल के पास घेरा बंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उससे मस्कट व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया युवक मंदवाडा गांव का रहने वाला इरशाद है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने यह मस्कट तीन माह पहले एक राहगीर से खरीदी थी। जिसका नाम पता वह नही जानता है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।