फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहा युवक ट्रेन से कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहा युवक ट्रेन से कटा
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर गाना सुनते जा रहा युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के जिला लखीसराय के गांव सुरारी निवासी कुंदन (25) अपने परिजनों के साथ बड़कली फाटक के पास स्थित रवि त्यागी के ईंट-भट्ठे पर काम करता था। वह परिवार के साथ ईंट-भट्ठे के पास ही बने क्वार्टरों में रहता था। बुधवार तड़के कुंदन अपने कुछ साथियों के साथ खेत पर गया था। इस दौरान उसने अपने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था, जिससे वह मोबाइल देखते हुए गाना सुन रहा था। अपनी धुन में जा रहा युवक जब बड़कली फाटक पर रेलवे ट्रैक पार करने लगा, इसी दौरान अचानक सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन वहां पहुंच गई, जिसे गाने सुनने व मोबाइल देखने में तल्लीन कुंदन न तो देख सका और न ही उसकी आवाज सुन सका। कुंदन के साथियों ने भी शोर मचाकर उसे ट्रैक से हटने के लिए कहा, लेकिन उसके कानों तक उनकी आवाज ही नहीं पहुंच सकी। नतीजतन कुंदन तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बड़कली फाटक के गेट कीपर ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें