फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Mon, 30 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के छपार के खिंदड़िया गांव में खेत की सिंचाई करने गए दो भाइयों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों  ने मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान खूब नोकझोंक हुई। देर रात एसएसपी केबी सिंह के आश्वासन पर लोग माने और पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत खिंदड़िया गांव निवासी कल्लू (25) और दीपक रविवार शाम करीब सात बजे खेत की सिंचाई करने गए थे। इस दौरान कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। बदमाशों को देख भयभीत होकर दोनों भाई भागने लगे, तो बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं, जिससे कल्लू की मौके पर मौत हो गई तथा दीपक घायल हो गया। गोलियों की गूंज गांव तक पहुंची। इस बीच चीख-पुकार सुनकर काफी ग्रामीण शोर मचाते हुए खेतों की तरफ भागे। इस बीच गोलियों की आवाज बंद हो गई और मौके पर कल्लू मृत पड़ा देखा। पास में ही खून से लथपथ दीपक तड़पता हुआ मिला।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दीपक को जिला अस्पताल भिजवाया। हत्या की खबर पर ग्रामीणों का हुजूम जुट गया। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वारदात की सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप कुमार गुप्ता, सीओ अकील अहमद, थानाध्यक्ष भानू प्रताप पहुंचे और लोगों को समझाकर शव कब्जे में लेने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


ग्रामीण मांग पूरी होने पर ही शव उठने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। रात करीब साढ़े नौ बजे तक हंगामे के बीच शव ग्रामीणों के कब्जे में रहा। देर रात्रि एसएसपी केबी सिंह ने पहुंचकर उचित मुआवजा दिलाने के साथ ही बदमाशों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया। इस पर लोग माने। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कल्लू के पिता रमेश की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें