खतौली के गांव अंतवाड़ा में युवक की हत्या को लेकर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर में युवक को सरिये से पीट कर मार डाला
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव अंतवाड़ा में बुधवार देर रात किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोपी युवक को ग्रामीण ने सरिये से पीटा, अत्यधिक खून बहने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मरने वाला युवक संजय (25) पुत्र सौराज सिंह गांव का ही रहने वाला था। उसके पिता परिवार के साथ मेरठ के गांव सैनी में रहते हैं और किसी फैक्टरी में काम करते हैं। संजय गांव में ही अकेला रहकर खेती बाड़ी देखता था। आरोप है कि वह बुधवार को वह शराब के नशे में पड़ोसी के घर में घुस गया और आंगन में सो रही किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी चाचा ने उसे दबोच लिया और सरिये से पीटा। लहूलुहान हालत में संजय अपने घर में चला गया। बृहस्पतिवार सुबह कुटुंब के लोग इस मामले में पूछताछ करने संजय के घर पहुंचे तो वहां चारपाई पर उसका शव पड़ा मिला। सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि युवक ने नशे की हालत में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की, पिटाई के दौरान लगी गंभीर चोट उसकी मौत की वजह बन गई। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।