फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक व उसके भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक और उसके भाई को पीटा
विज्ञापन

पुरकाजी। गोधना मार्ग पर बाइक-स्कूटी की भिड़ंत के बाद दूसरे वर्ग के युवकों ने घायल युवक के साथ ही उसके भाई के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोधना निवासी कपिल शनिवार शाम कस्बे से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक ने स्कूटी से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कपिल घायल हो गया, जिसने आरोपी से टक्कर मारने को लेकर शिकायत की, तो आरोप है कि आरोपी ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर घायल कपिल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर कपिल का भाई दीपक मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन दोनों घायलों को लेकर थाने पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें