संवाद के दायरे में साहित्य का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में युवा साहित्यकार रोहित कौशिक की नई पुस्तक संवाद के दायरे में साहित्य, का लोकार्पण किया गया। प्रख्यात कवि रामकुमार कृषक, पंकज चतुर्वेदी, सुप्रसिद्ध फिल्म समीक्षक अजित राय और मंडला (मध्य प्रदेश) के डीएम प्रसिद्ध कवि असंगघोष ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया। इस पुस्तक में देश के तेरह सुप्रसिद्ध लेखकों और कवियों से की गई बातचीत शामिल है।
रोहित कौशिक द्वारा त्रिलोचन शास्त्री, कुंवर नारायण, प्रभाष जोशी, भारत भूषण, ओमप्रकाश वाल्मीकि, सुधीश पचौरी, अशोक वाजपेयी, मंगलेश डबराल, रामकुमार कृषक, लीलाधर मंडलोई, सुधीर विद्यार्थी और अश्वघोष से की गई बातचीत में समाज और साहित्य का गंभीर विश्लेषण किया गया है। रामकुमार कृषक ने कहा कि यह पुस्तक साहित्य और समाज के संदर्भ मेें एक गंभीर आलोचनात्मक दृष्टि विकसित करने में हमारी मदद करती है। पंकज चतुर्वेदी ने रोहित कौशिक को बधाई देते हुए कहा कि इस पूरी पुस्तक से गुजरना हमारे दौर के बहुत से महत्वपूर्ण और ज्वलंत प्रश्नों से टकराना है। इस दौरान राहुल भारद्वाज, जतिन भारद्वाज, परमेंद्र सिंह, अमित धर्मसिंह, उमेश कुमार, चिंतामणि जोशी, अंकित गौतम एवं मोहित कौशिक समेत अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।