फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जीवन एक बार मिला है, उसके मूल्य को समझें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए यातायात माह का शुभारंभ किया गया हैै। पुलिस लाइन में कार्यक्रम में एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि जीवन एक बार मिला है। उसके मूल्य को समझें। बाइक चालक हेलमेट लगाकर चलें। नियमों के पालन के लिए शपथ भी दिलाई। जागरुकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के मद्देनजर प्रतिवर्ष नवंबर माह को पुलिस यातायात माह के रूप में मनाती है। शनिवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर यातायात माह का एसएसपी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, पुलिसकर्मियों व अन्य सभी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पूरे माह अभियान चलाकर पुलिस चालानी कार्रवाई भी करेगी। एनसीसी कैडेट्स, छात्रों , पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई। रैली विभिन्न मार्गाें से होते हुए रैली शिव चौक पर संपन्न हुई। एनसीसी के अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल, एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा व सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें