फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए के साथ त्रेता युग का गठबंधन : संजय निषाद

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता करते मंत्री मत्स्य विभाग डॉ. संजय निषाद। संव
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। निषाद पार्टी अध्यक्ष और मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वह अपने समाज के लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश और केंद्र में एनडीए की सरकार चल रही है। कभी निषादराज ने श्रीराम को गले लगाया था। आज वह सरकार का सहयोग कर रहे हैं। एनडीए के साथ उनका उनका त्रेता युग का संबंध है। दावा किया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। वह सरकार का सहयोग कर समाज के लोगों के अधिकार वापस दिलाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले पर पत्रकार वार्ता में समाज को सम्मान के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी केवल सम्मान मिला है। बाकी कुछ नहीं मिला। निषाद राज का किला बन गया है। आरक्षण को लेकर लड़ाई लड़ी जा रही है। बताया कि राज्यपाल से मुलाकात कर समाधान की बात की है। हालात ऐसे हैं कि पिता का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बना है, लेकिन बेटा ओबीसी में है।
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से मछुआरों के उत्थान का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जनपद में 900 पोखर खोदने का लक्ष्य है, 800 की खुदाई पूर्ण हो चुकी है। मछुआरों के बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। इंटर में 20 और बीए में 30 और उससे आगे पढ़ने के लिए 50 हजार तक की आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाती है। कहा कि मंडल में इंटीग्रेटेड आइकन पार्क और हेचरी बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें