फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन का पैसा कभी भी निकाल सकते हैं:बुंदेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जनधन का पैसा कभी भी निकाल सकते हैं : बुंदेला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनधन का 500 रुपये निकालने को बैंकों में लगी भीड़ से लॉकडाउन प्रभावित कर दिया है। बैंक अधिकारियों ने कहा है कि यह पैसा तीन माह तक आएगा और जिसे कभी भी निकाल सकते हैं। बैंकों में भीड़ न लगाएं।
जनधन खातों में सरकार ने तीन माह तक 500-500 रुपये भेजे हैं। कुछ लोगों ने यह भ्रम फैला दिया है कि जो पैसा नहीं निकालेगा उसका अगले महीने का नहीं आएगा। जिसके चलते बैंकों में जन धन खातों से पैसे निकालने के लिए भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम अंमित बुंदेला ने बताया कि लोगों को भ्रामक जानकारी दी जा रही है। इसी के चलते बैंकों में लाइन लग रही है। जनधन का पैसा तीन माह तक आएगा और इसे कभी भी निकाल सकते हैं। जो पैसा नहीं निकालेगा यह पैसा उसके खाते में ही रहेगा। लोगों को जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। जनता को भ्रामक प्रचार से दूर रहना चाहिए और बैंकों में भीड़ नहीं लगानी चाहिए। बैंक दस से चार बजे तक प्रतिदिन खुल रहे हैं, खाता धारक धीरे-धीरे पैसे निकालें। बैंकों के बाहर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें