मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में बिजली के बिल अब एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ताओं को भेजे जाएंगे। बिल जमा करने के लिए भी विद्युत निगम ने एप शुरू किया है।
अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह ने बताया कि इस माह मार्च के बिल सभी उपभोक्ताओं के एसएमएस के माध्यम से मिलेंगे। उपभोक्ताओं को अपना बिल जानने के लिए बीएक्सएल टाईप करके उसके आगे स्पेस देना होगा। स्पेस के आगे अपनी एकाउंट आईडी टाइप करना होगा। इसके बाद एसएमएस 5616195 पर भेजना होगा। इसके बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर बकाया बिल का एसएमएस आ जाएगा। उपभोक्ता अपना विद्युत बिल ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। ई-निवारण मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने विद्युत बिलों को जमा कर सकते हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें उपभोक्ता अपना खाता संख्या एवं मोबाइल नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह व्यवस्था तत्काल लागू हो गई है।