फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार भी गन्ने का मूल्य बढ़ाए : टिकैत    

Wed, 11 Oct 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसान पंचायत को संबोधित करते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ में भाकियू की पंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में गन्ने का मूल्य 40 रुपये बढ़ाने की प्रदेश सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को नहर से रेत निकालने पर न रोका जाए। 
विज्ञापन


मंगलवार को भाकियू की तहसील परिसर में आयोजित पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश में किसानों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज किसानों पर चारों ओर से कर्ज की मार है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाना पिछली बसपा व सपा सरकार द्वारा 40 रुपए की बढ़ोतरी कर किसानों को जिस तरह से लाभ पहुंचाया गया है। ऐसे ही प्रदेश सरकार 40 रुपये बढ़ाकर किसानों को राहत पहुंचाने का काम करे।

किसानों को  पानी का कम इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि पानी किसान की फसल की जान होती है। पंचायत में यूनियन के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि किसानों पर गन्ने की पत्ती खेत में फूंकने पर जुर्माना लगाने का फरमान गलत है। किसान की पत्ती को खरीदने का आदेश दिया जाए। जिससे किसान गन्ने की पत्ती को खेत में नहीं जला सके।
विज्ञापन


तहसील और बिजली निगम के दफ्तर भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। जिसमें किसानों और ग्रामीणों का शोषण लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की सौ नंबर डायल जनता को लूटने का काम कर रही है। तीनों विभागों ने अपने में सुधार नहीं किया तो उनके खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। 

प्रदेश सरकार ने कोल्हू में तीन चिमनी तो बढ़ाने का आदेश दे दिया है, लेकिन प्रदेश सरकार में फैक्ट्रियों की चिमनी की ऊंचाई बढ़ाने की हिम्मत नहीं है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम श्याम अवध चौहान व सीओ एसकेएस प्रताप तथा बिजली अधिकारियों को बुलाकर मंच पर घंटों बैठाए रखा। दस सूत्रीय ज्ञापन राकेश टिकैत ने एसडीएम को सौंपा।

बैठक की अध्यक्षता सरदार जरनेल सिंह और संचालन जिला उपाध्यक्ष महकार सिंह ने किया। पंचायत में प्रदेश सचिव सतीश रायल, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, नगर अध्यक्ष रेशू गोयल, मीरापुर नगर अध्यक्ष आलोक गोयल, नवीन राजपूत, जाकिर रंगरेज, कुलदीप कांबोज, राठी अनुज पहलवान, धर्मवीर सिंह, संजीव तोमर, भूपेंद्र प्रधान, बिट्टू ठाकुर, नीतू चौधरी, कपिल सोम, संजय त्यागी, नवीन मराठी, सनी गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें