फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना मिल के विस्तारीकरण का तोहफा देने आ सकते हैं योगी और जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। सहकारी चीनी मिल मोरना के नए पेराई सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह मिल परिसर में जनसभा कर सकते हैं। कार्यक्रम तय नहीं हुआ है लेकिन प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी सूरज कुमार राय ने मिल परिसर पहुंचकर मैदान देखा। माना जा रहा है कि मिल के विस्तारीकरण का शिलान्यास करने के लिए सीएम आ सकते हैं।
विज्ञापन

सरकार ने सहकारी चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव के अलावा गन्ने के नए पेराई सत्र को देखते हुए मोरना मिल में संभावित कार्यक्रम की चर्चा चल रही है।
सोमवार को डीएम और एसएसपी ने संभावित कार्यक्रम के सभास्थल का निरीक्षण किया। यह माना जा रहा है मौसम को देखते हुए 30 या 31 अक्तूबर को सीएम मोरना मिल का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि मोरना मिल के सभास्थल से ही नए पेराई सत्र के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गन्ना किसानों के लिए घोषणाएं कर सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कहना है कि अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें