फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य के लिए योग साधना बहुत जरूरी : राजनंदेश्वरी

विज्ञापन
शुकतीर्थ महाशक्ति सिद्ध पीठ के 20वें वार्षिक उत्सव में बोलती योगिनी मां राजनंदेश्वरी व यज म आहुति - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ का 20वां वार्षिक उत्सव राष्ट्र हितार्थ विशिष्ठ महायज्ञ के साथ संपन्न हो गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोंच्चारण के बीच आहुतियां दीं। योगिनी मां राजनंदेश्वरी ने कहा कि मनुष्य के लिए योग साधना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

समारोह में स्वामी परमानंद महाराज ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। मनुष्य को परोपकार के कार्य करने चाहिए। सत्संग का प्रभाव मानव जीवन की दिशा ही बदल देता है। मनुष्य को सत्संग प्रवचन कार्यक्रमों को सुनना चाहिए। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि समाज को धार्मिक शिक्षा देने में संत महापुरुषों का बहुत बड़ा स्थान है, इसलिए हमें संतों का आदर करना चाहिए।
योगीराज प्रकाशानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ करने से अंत:करण शुद्ध होता है और अंत:करण शुद्ध होने से विचार शुद्ध होते हैं। विचार शुद्ध होने से कर्म शुद्ध होते हैं और कर्म शुद्ध होने से राष्ट्र शुद्ध होता है। इसलिए हमें यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ के ब्रह्म सत्य प्रकाश त्यागी तथा वेदपाठी अमित उपाध्याय व सूरज आर्य रहे। मुख्य यजमान सुशील कौशिक, महिमा, विनय त्यागी, भजन गायक दीपेंद्र उर्फ दीपक शर्मा, मुक्ति, सीमा रहे। कार्यक्रम में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें