फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग एक सुखी जीवन जीने की कला

विज्ञापन
विज्ञापन
योग एक सुखी जीवन जीने की कला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के भाषा विभाग के अधीन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने किया। संचालन जिला संयोजक सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल संयोजक डा.आशीष मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा हर जिले में त्रैमासिक योग, पुरोहित एवं वास्तु शास्त्र शिविर आयोजित किए जाने हैं। इसी के तहत रविवार को ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल में त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि त्रैमासिक पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ मोहल्ला गऊशाला पर होगा। उन्होंने कहा कि कहा कि योग एक सुखी जीवन जीने की कला है। योग जीवन में खुशी, शांति और आनंद प्रदान करता है। योग मानवमात्र के कल्याण के लिए है। आज के भौतिकवादी युग में योग मानव जीवन के लक्ष्य प्राप्ति का साधन है। इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष राजसिह पुंडीर, प्रशिक्षक विकास राणा योगेश्वर दयाल, ऋषिपाल, यज्ञदत्त आर्य, राजपाल सिंह, अमित कुमार, रजनी, अर्चना सिंह, सुमन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें