फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी

विज्ञापन
खतौली स्कूल में योगाभ्यास करते हुए शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप में ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनो प्रकार की गतिविधियां कराई गई।
विज्ञापन

ऑफलाइन योगा अभ्यास में राजकुमार जैन प्रवक्ता व अतुल प्रताप सिंह ने छात्र व छात्रों के साथ शिक्षकों को भी सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आदि योगों का अभ्यास कराया। इंदु जैन व मीनाक्षी जैन ने छात्राओं को कढ़ाई व बुनाई का प्रशिक्षण दिया। अमित जैन व रूपक वर्मा ने छात्रों को कैरम, शतरंज की प्रतियोगिता कराई। रसना व पारुल ने पेंटिंग प्रतियोगिता से बच्चों की कल्पना को ड्राइंग शीट पर उकेरा। नीरज जैन प्रवक्ता ने सभी छात्र व छात्राओं को मनोरंजक व प्रेरक प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यक्रम के मध्य अमित जैन के संयोजन व राजकुमार जैन प्रवक्ता के संचालन में सड़क सुरक्षा सप्ताह में ट्रैफिक नियमों का एक वेबिनार भी आयोजित हुआ। जिसमें पलक ने सीट बेल्ट, शान मोहम्मद ने जेबरा क्रासिंग, गौरी पांडेय ने पैदल यात्री के सुरक्षा नियम, अब्दुल समद ने हेलमेट के लाभ व हानि व हैप्पी सिंह ने यू टर्न व ओवरटेक करते समय सावधानी के विषय में प्रकाश डाला। वेबिनार में नीरज जैन प्रवक्ता, अजय जैन, रूपक वर्मा व प्रमोद मोतला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानचार्य अनुराग जैन सभी छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें