फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदुओं की घटती जनसंख्या चिंताजनक’

विज्ञापन
शुकतीर्थ महाशक्ति सिद्घपीठ आश्रम में संतों के बीच बोलते सनातन धर्म रक्षक धर्मगुरू यति नरसिंहान? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। सिद्धपीठ आश्रम शुकतीर्थ में सनातन धर्मगुरु-यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हिंदुओं को भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए जनसंख्या बढ़ानी होगी। हमें एक नहीं लाखों युवाओं की जरूरत है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ पहुंचे नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हम धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए बने हैं। युद्ध की कीमत सभी को चुकानी पड़ती है। सनातन मानने वालों की रक्षा, सनातन धर्मगुरु को धर्म की रक्षा के लिए आगे आना पडे़गा। ईसाईयों के पास दुनिया में सवा सौ देश हैं, बौद्ध धर्म के नौ देश, 90 लाख यहूदियों का देश इजराइल है। इसके कारण पूरी दुनिया के यहूदी सुरक्षित रहते हैं। हिंदू ना भारत में सुरक्षित, न ही भारत के बाहर सुरक्षित है। आज हमारे ही देश में हिंदुओं की जनसंख्या का अनुपात घट रहा है। मुस्लिम समाज की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगर ऐसा ही होता रहा तो आने वाले समय में इसके भयावह परिणाम होंगे। हिंदुओं के सामने अस्तिव का संकट खड़ा हुआ है। हिंदुओं की लड़ाई लड़ने के लिए कोई तैयार नही हैं। अगर सनातन धर्म खत्म हुआ तो आपको धर्म और देवता कभी क्षमा नहीं करेंगे। मौके पर माता राजनंदेश्वरी, प्रवेश बहन, आचार्य अखिल प्रेमानंद पुरी महाराज, चंद्रमा ब्रह्माचारी, जोगेंद्र वर्मा, शिव सेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, राजू सैनी, चंदा, रोबिन पाल, पंडित प्रदीप, पुष्पेंद्र, इंद्रपाल सिंह, लकेंश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें