फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन गार्डन प्रतियोगिता में येलो हाउस ने बाजी मारी

विज्ञापन
सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, भोपा। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष ओमपाल सिंह, संरक्षक चंद्रपाल सिंह,मैनेजर संजय तोमर, उपाध्यक्ष अमित तोमर और स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका चौधरी द्वारा लिखित परीक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को शारीरिक क्रियाओं और बौद्धिक क्रियाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पिछले सत्र के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा नर्सरी से प्रत्यक्ष, एलकेजी वाणी यूकेजी से लवी, कक्षा एक से अनिरुद्ध, कक्षा दो से हेतवी, कक्षा तीन परी, कक्षा 4 आराध्या, कक्षा 5 अक्षी, कक्षा 6 किट्टू, कक्षा 7 अपर्णा, कक्षा 8 पवी, कक्षा 9 दिशा, कक्षा 11 तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अर्थ डे के अवसर पर आयोजित किचन गार्डन प्रतियोगिता में येलो हाउस के छात्र अवि, विधिका, राधिका, नेहा पाठक, राघव, रिध्यांश, नेहा काकरान प्रथम व ब्लू हाउस के छात्र शगुन, वृद्धि, पलक, तनिया, खुशी, अवि, ओम द्वितीय और ग्रीन हाउस के छात्र प्रिया, कलश, अनुश्री, आंशिका देव, आरव, अक्षित, इशिका तृतीय पर रहे। ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में ब्लू हाउस प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी व उप प्रधानाचार्या अक्षमा चौधरी ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। दीपक रोहल, वंदना चौधरी, विवेक राठी, विपुल सहरावत, आशीष बालियान, नीलम गर्ग, निर्वेश कुमार, रोहित कुमार, सनी अरोड़ा, शालू, आयुषी, मनीषा, रीना,गौरी, योगेश, संयोगिता, प्राची त्यागी, शिवानी तोमर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें