फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने एक्सईएन को घेरा, हंगामा

Wed, 22 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
revel for bijli - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रा और रमजान महीने में नगर एवं देहात क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सहित कई अन्य बिजली की समस्याओं को लेकर एक्सईएन का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन भी एक्सईएन को सौंपा।
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ता बुधवार को एकत्र होकर आवास विकास कालोनी स्थित एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आफिस में एक्सईएन का घेराव किया।

कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन से फुंके ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने, कांवड़ यात्रा व रमजान के महीने में नगर एवं देहात क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, मीटर बदलने के नाम पर अवैध वसूली को रोके जाने सहित जर्जर तारों को शीघ्र बदलने तथा नीचे लटके तारों की खिंचाई कराने की मांग की। इन मांगों का एक ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा। एक्सईएन ने आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। 

घेराव करने वालों में मुख्य रूप से रालोद नेता अभिषेक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर, पंकज राठी, बबलू शर्मा, पुष्पेंद्र चौधरी, राहुल तोमर, ओमसिंह मोतला, मनीष प्रताप राणा, राहुल भैंसी, कपिल, अंकित बैंसला, नीटू भड़ाना, राजेंद्र मोतला, देवेंद्र सिंह, मनीष कुमार, पायलट राणा, सचिन अहलावत, प्रमोद अहलावत भैंसी, इकरामुद्दीन सैफी, नेत्रपाल सिंह, रिंकू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें