फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल से बुजुर्गों के चरण धोकर पूजन किया

विज्ञापन
गांव बहुपुरा में पितृ पक्ष के दौरान श्री परमधाम न्यास से जुडे़ लोगों ने महिला-पुरूष वृद्धों के चर - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
गंगाजल से बुजुर्गों के चरण धोकर पूजन किया
विज्ञापन

मोरना। गांव बहुपुरा में पितृ पक्ष के दौरान श्री परमधाम न्यास से जुडे़ लोगों ने बुजुर्ग महिला, पुरुषों के चरण धोकर अन्न, जल, वस्त्र, औषधि अर्पित कर उनका पूजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सतीश कुमार ने पूर्णगुरु चंद्रमोहन का संदेश सुनाते हुए कहा कि पितृ पक्ष में जीवित वृद्धों का पूजन करने से मनुष्य के बड़े-बड़े संकट कट जाते हैं। पितृ पक्ष में हम पर वृद्धों की आभा तरंगों का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए हम अधिक से अधिक समय पितृ पक्ष में बुजुर्गों के निकट व्यतीत करें। उनके चरण दबाएं अर्थात 15 दिनों में अधिक से अधिक बुजुर्गों की सेवा करें। हम किसी कारणवश पूरे साल बुजुर्गों को समय नहीं दे पाते, तो पितृ पक्ष में समय दें। बुजर्गों को अपने हाथों से भोजन कराना, अन्न, जल, व्यवहार व औषधि से सेवा करना मनुष्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कार्यक्रम में हीरालाल, सुभाष, रजत, रवि, संजीव, कमल, हेमंत, मनोज, ललित, भास्कर आदि अनुयायियों ने सामूहिक रुप से गांव के विभिन्न मोहल्लों से बुलाए गए सभी जातियों के बुजुर्ग महिला पुरुषों के चरण धोकर उनको अन्न, जल, व्यवहार औषधि अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें