फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में टिकाया मत्था, मिठाई बांटी और गूंजे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीत के बाद विधायकों के घर खुशियां छाई रहीं। कोई मंदिर पहुंचा, किसी ने परिवार के साथ समय बिताया तो कोई समर्थकों से दिनभर घिर रहा। लंबे समय से चुनावी भागदौड़ के बाद जीत मिली, तो सारी थकान भी रफूचक्कर हो गई। शहर से लेकर देहात तक समर्थकों ने भी खुशी मनाई। आतिशबाजी हुई और विजयश्री का जुलूस निकाला गया।
गढ़ी नौआबाद में समर्थकों से घिरे राजपाल
बुढ़ाना से रालोद के नवनिर्वाचित विधायक राजपाल बालियान नतीजों के बाद देर रात सिसौली पहुंचे। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। शुक्रवार को वह अपने गांव गढ़ी नौआबाद में रहे। यहां सुबह से ही समर्थकों का आना जाना शुरू हो गया था। शाम तक वह आवास पर आने वाले लोगों के बीच बैठे रहे। जीत और हार का गणित फलाया गया। बालियान की यह तीसरी जीत है।
विज्ञापन

चरथावल में लोगों से मिलने पहुंचे पंकज
चरथावल से सपा के नवनिर्वाचित विधायक बने पंकज मलिक दिन में अधिकतर समय प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर परिवार के बीच रहे। सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। उनके पिता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने लोगों की आवभागत की। पंकज ने परिवार के साथ समय बिताया। इसके बाद वह चरथावल क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचे। शाम के समय वह सिसौली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से भी मिलने गए। मलिक भी तीसरे बार चुनाव जीते हैं।
अंकित विहार से पुरकाजी तक खुशी
सुरक्षित सीट पुरकाजी से रालोद के नवनिर्वाचित विधायक बने अनिल कुमार की तीसरी जीत है। शहर के अंकित विहार में सुबह से अनिल के घर पुरकाजी क्षेत्र के लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। रिश्तेदारी और परिचित भी मिलने पहुंचे। मिठाई बांटकर परिवार ने खुशी का इजहार किया। समर्थक दिनभर पुरकाजी की जीत पर गुणाभाग करते रहे।
शुक्रताल पहुंच गए कपिल देव अग्रवाल
शहर के गांधीनगर में सदर सीट से नवनिर्वाचित विधायक कपिल देव अग्रवाल ने परिवार के साथ समय बिताया। घर पर आने वाले लोगों से उन्होंने मुलाकात की। दोपहर बाद भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। शिक्षा ऋषि की साधना स्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भागवत पीठाधीस्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री मौजूद रहे।
जयंत सिंह से मिलने पहुंचे चंदन चौहान
मीरापुर से विधायक चुने गए रालोद के नवनिर्वाचित चंदन चौहान ने सुबह परिवार के साथ समय बिताया। इसके बाद वह दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मिलने पहुंचे। घर पर दिनभर समर्थकों का आना जाना लगा रहा। परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

पूजा की, समर्थकों और परिवार के साथ बिताया समय
जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल में खतौली के भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पांच बजे उठकर पूजा-अर्चना की। सुबह छह बजे से क्षेत्र के समर्थकों व कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर या फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। विधायक का कहना है कि खतौली विधानसभा का विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी और क्षेत्र की जनता के लिए विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दों को उठाया जाएगा।

नगर के प्रेमपुरी स्थित आवास पर परिजनों के साथ चरथावल विधायक पंकज मलिक।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जीत के बाद अपने पिता से आर्शीवाद लेते चरथावल विधायक पंकज मलिक। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गाधीनगर स्थित आवास पर शहर विधायक कपिल देव को बुके देते समर्थक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें