फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं का किया पूजन, व्रत खोले

विज्ञापन
नवमी पर्व पर कन्या पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कन्याओं का किया जिमाया, व्रत खोले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र में शनिवार को अष्टमी और नवमी का पर्व मनाया गया। मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना की गई। मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं को भोजन कराकर श्रद्धालुओं ने व्रत का परायण किया। इसके साथ ही आठ दिनों घरों और मंदिरों में चल रहे नवरात्र महोत्सव संपन्न हुए। सुबह मंदिरों में माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रविवार यानि आज विजयदशमी पर्व पर सांझी का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव के दौरान आठ दिनों तक मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। नगर में गांधी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई मंडी के मां दुर्गा मंदिर, सनातन धर्म सभा भवन में देवी मंदिर, नदी घाट दुर्गा मंदिर, शामली रोड स्थित मां शाकंभरी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। शनिवार को तिथि के अनुसार अष्टमी और नवमी पर्व एक ही साथ हुआ। गांधी कॉलोनी के वैष्णो देवी मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइज की व्यवस्था की गई थी। मंदिरों और घरों में दुर्गा मां के शक्ति स्वरूप मां महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया। तब श्रद्धालुओं ने व्रत खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें