फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा स्वामियों का संगठित होना जरूरी : सिंह

विज्ञापन
ईंट भट्टा कल्याण समिति की बैठक में भट्टा संचालकों को संबोधित करते समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ईंट भट्ठा स्वामियों का संगठित होना जरूरी : सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। ईंट निर्माता कल्याण समिति की बैठक में समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि एनजीटी ने भट्ठा बंदी के आदेश किए हैं। कोरोना महामारी में मजबूरी में प्रशासन को आपके भट्ठे चलवाने पड़े। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। आपके संगठित होने पर ही समस्या का समाधान होगा। सात नवंबर के प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
गांव जौला में हुई ईंट निर्माता कल्याण समिति की बैठक में समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि एनजीटी ने 15 नवंबर 2019 को भट्ठा बंदी के आदेश दिए थे। वह आदेश बरकरार चला आ रहा है। देश में कोरोना महामारी का संकट न आता तो आपके भट्ठों का संचालन नहीं होता। कोरोना के कारण देश के मजदूर बेरोजगार हो गए। सरकार द्वारा भी लॉकडाउन में बड़े-बड़े उद्योगों को बंद करने के आदेश थे। उद्योग धंधे बंद होने के कारण मजदूरों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई। सरकार को मजबूरी में मजदूरों को रोजगार देने के लिए भट्ठों का संचालन करवाना पड़ा। मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि संगठित होने से ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान हाजी जमशेद ने कहा कि एनजीटी ने 24 जिलों में भट्ठा बंदी के आदेश दिए गए हैं। जयकरण गुप्ता ने कहा कि यदि किसी कारण भट्ठों का संचालन हो भी गया तो 10-15 दिन से अधिक नहीं हो सकेगा। भट्ठों के संचालन को लेकर घंटों विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी भट्ठा संचालक संगठित होकर कार्य करेंगे। सात नवंबर के धरने प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। इस मौके पर बलराम तायल, करणवीर, अशोक और राजेश आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें