फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिव मंदिर में 36 साल से नहीं हुई पूजा

विज्ञापन
मीरापुर में मराठाकालीन मंदिर : स्रोत वीडियोग्रैब - फोटो : mathura
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संभल के बाद शहर के लद्दावाला और अब मीरापुर कसबे में मुस्लिम आबादी के बीच शिव मंदिर मिला है। बघरा आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने दावा किया है यह मंदिर मराठा काल का है। शिव मंदिर के आसपास पहले ब्राह्मण समाज के लोग रहते थे, लेकिन अब मुस्लिम आबादी है। ग्रामीणों के अनुसार 36 साल से मंदिर में पूजा अर्चना नहीं हुई। संत समाज ने 13 फरवरी को मंदिर को जागृत करने का एलान किया।
विज्ञापन

मीरापुर के मोहल्ला मुस्तर्क में करीब छह सौ साल पुराना मंदिर वीरान है। क्षेत्र के लोगों ने बघरा आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर है, पहले इस मंदिर के आसपास सभी ब्राह्मण परिवार रहते थे, लेकिन बाद में मुस्लिम बस्ती बढ़नी शुरू हुई तो 1989 में ब्राह्मण परिवारों ने पलायन कर दिया। तब से ही यह मंदिर बंद है। संत समाज ने मीरापुर के लोगों के साथ विचार विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि 13 फरवरी को सुबह 10 बजे हवन पूजन करके मंदिर जागृत करेंगे।र

मीरापुर में मराठाकालीन मंदिर : स्रोत वीडियोग्रैब- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें