चरथावल। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चरथावल में मुख्य अतिथि प्रिया द्वारा 10 दिवसीय थिएटर कार्यशाला का समापन किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग प्रस्तुति ने मनमोह लिया।
विज्ञापन
अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का सुंदर आगाज हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा का अधिकार व महिला पर अत्याचार और उन पर होने वाले उत्पीड़न पर छात्राओं ने नाटिका के माध्यम से समाज को नसीहत दी। रंगारंग कार्यक्रम ने मनमोह लिया। समारोह में प्रशिक्षण कार्यक्रम में आफाक चौहान व मोनिका का सराहनीय कार्य रहा। समारोह में विद्यालय की वार्डन आशा गुप्ता, प्रीति, अंजना, नजमा, अंजली बृजेश कुमार शामिल रहे।