फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में करंट से कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल में करंट से कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/रामराज। टिकौला चीनी मिल में बुधवार दोपहर मिल के इंजेक्शन चैनल में सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को करंट लगने से हड़कंप मच गया। दोनों को अचेतावस्था में चैनल से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
रामराज थाना क्षेत्र के ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी ओमपाल (49) टिकौला चीनी मिल में काफी समय से काम करता था। बुधवार दोपहर ओमपाल साथी कर्मचारी सलमान के साथ चीनी मिल के इंजेक्शन चैनल में सफाई कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर दोनों अचेत हो गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ओमपाल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सलमान की हालत गंभीर बनी हुई है। ओमपाल अपने परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा था, जिसकी मौत से उनके परिवार के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि दोनों कर्मचारी मिल के इंजेक्शन चैनल में सफाई कर रहे थे। करंट जैसी कोई बात नहीं है, संभवत: गैस बनने से दोनों अचेत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में करंट लगने से युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू निवासी राजू (38) बुधवार को अपने घर पर ही विद्युत उपकरण ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह अचेत हो गया। राजू की पत्नी शबाना उसे अचेतावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर लौट गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें