फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग बॉल में रजत पदक जीता

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शूटिंगबाल चैम्पियन​शिप के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शूटिंग बॉल में रजत पदक जीता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वाराणसी में हुई प्रदेश स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में जनपद की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। टीम का जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

टीम के कोच पवन कुमार ने बताया कि 40वीं जूनियर उत्तर प्रदेश शूटिंग बॉल चैंपियनशिप बालक-बालिका का आयोजन नौ और दस अक्तूबर को धनपति इंटर कॉलेज वाराणसी में हुआ। इस प्रतियोगिता में शूटिंग बॉल संघ मुजफ्फरनगर की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। टीम ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल और ट्रॉफी जीतकर अपने जिला का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों में खुशी, भाग्यश्री, मनजीत, ममता, अदिति, एनी, ईमरा, लीलावती, यशवी, मोहिनी, प्रिया शामिल रही। वाराणसी से लौट कर आई टीम का बुधवार को चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया। मौके पर शूटिंग बॉल कोच पवन कुमार, अनुज कुमार, मनोज शर्मा, शिव कुमार, माधव सोलंकी, मोहित सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें