फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी में जीता रजत पदक, ज्योति को किया सम्मानित

विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज में मुक्केबाजी (महिला वर्ग) चैम्पियनशिप में प्रतिभागी छात्रा को सम्मनित करते अतिथ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की छात्रा ज्योति ने खेलो इंडिया की मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। विद्यालय लौटने पर खिलाड़ी का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग की बीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति नेे अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 50 से 52 किग्रा भार वर्ग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर खेलो इंडिया गेम्स में उम्दा प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा ज्योति का कॉलेज लौटने पर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता बंगलूरू के जैन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई गई थी। महाविद्यालय आगमन पर श्रीराम ग्रुप आफ कॉलिजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा उसे प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के कार्यवाहक निदेशक निशांत राठी और प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल ने भविष्य में खिलाड़ी की सराहना की। मौके पर कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार, साक्षी शर्मा, विश्वदीप कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें