फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कालेज की ओर से भारत में महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकीम अहमद ने कहा कि महिलाओं के अधिकार हेतु सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं भी अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं। इस सबके बावजूद स्थिति विपरीत बनी हुई है, महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार इजाफा हुआ है। अत: आवश्यकता इस बात की है कि महिलाओं को अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। प्राथमिक स्तर पर उन्हें शिक्षित किया जाना जरूरी है। आर्थिक स्वतंत्रता तथा कानून एवं धर्म के अधीन महिलाओं को अधिकारों की जानकारी दी जानी चाहिए तथा उन्हें सरकार के हर स्तर पर उपयुक्त भागीदारी मिलनी चाहिए। विधि विभाग की विभागाध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि यह आज भारत का ज्वलंत विषय है। छात्र विश्वजीत राना, शबनूर, सुरभि सिंह, छात्र शशांक अग्रवाल, छात्रा दिव्या सिंघल ने भी विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ रविंद्र प्रताप सिंह ने आभार जताया। संचालन आंचल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में ज्ञानी गुरवचन सिंह, प्रवक्ता संजीव कुमार, सोनिया गौड़, प्रशांत चौहान, सबिया खान, राखी, लक्की रानी, रीतू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें