फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 48 समूहों की महिलाएं लेंगी मीटर रीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के 48 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब मीटर रीडिंग लेने का कार्य करेंगी। ये महिलाएं बिजली का बिल जमा करने का कार्य भी कर रही हैं। विद्युत निगम अब तक 124 महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुका हैं।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से मीटर रीडिंग का कार्य कराया जा रहा है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में यह कदम उठाया गया है। मीटर रीडिंग से लेकर बिल कलेक्शन का काम भी ये महिलाएं करेगी। जिले में 1067 स्वयं सहायता समूह हैं। 48 समूह की महिलाएं इसके लिए तैयार हो गई हैं। विद्युत निगम के अधिकारी 124 महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित कर चुके हैं।
विद्युत निगम के सहायक अभियंता सौरभ पाठक ने बताया कि बिल जमा करने और रीडिंग के कार्य के लिए समूहों को जागरूक किया जा रहा है। दो हजार तक का बिल जमा करने के लिए समूह को 20 रुपये और इससे अधिक का बिल जमा करने के लिए एक प्रतिशत दिया जाता है। मीटर रीडिंग पर एक मीटर का साढे़ पांच रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें