फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चौराहे पर बैठकर महिलाओं ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। सड़क दुर्घटना में घायल किशोर के परिजनों ने बेहड़ा सादात चौराहे पर बीच सड़क पर बैठकर विलाप करते हुए हंगामा कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात निवासी देवा व देवांश पिछले रविवार को बाइक से चचेरे भाई योगी के जले हुए पैर का उपचार कराने गंगदासपुर में एक चिकित्सक के पास जा रहे थे। जब वे गांव कैडी स्थित स्कूल के पास पहुंचे, तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया था। गंभीर रूप से घायल देवा को मेरठ रेफर किया गया था। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर मालिक ने घायल के उपचार हेतु उन्हें 70 हजार रुपए दे दिए थे। जबकि चिकित्सक ने उपचार में लाखों का खर्च बताया। ट्रैक्टर मालिक से और रुपयों की मांग करते हुए घायल किशोर के परिजनों ने रविवार को बेहड़ा सादात चौराहे पर बीच सड़क पर बैठकर विलाप करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि घायल देवा के पिता सोनू की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें