फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जिपं सदस्य पर रंजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली में रंगदारी मांगने के विरोध में हमला करने के आरोप में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपी बनाए गए पूर्व प्रधान पक्ष ने महिला जिला पंचायत सदस्य पर रंजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कही है। पूर्व प्रधान पक्ष ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी जरीन बेगम जिला पंचायत के वार्ड-41 की सदस्य है। पांच दिन पूर्व उनके पति शाहनवाज पर भोपा रोड पर कातिलाना हमला किया गया था। जिसमें रंगदारी न देने पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान पक्ष के साथ ही कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजित व उसके दो भाइयों समेत आठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए जरीन बेगम द्वारा सोमवार को अपने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पलायन की चेतावनी दी गई थी।
मंगलवार को आरोपी बनाए गए पूर्व प्रधान पक्ष के गौतम द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए महिला सदस्य पर रंजिश के चलते फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया गया है। गौतम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने जिला पंचायत चुनाव के दौरान जरीन बेगम व उसके देवर नियाज के खिलाफ अपनी जाति छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसमें तहसीलदार सदर की आख्या के बाद नई मंडी थाने में जरीन व नियाज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप लगाया कि महिला सदस्या उक्त मुकदमे को लेकर उनसे रंजिश रखती है और लगातार उन पर यह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है। आरोप लगाया कि मुकदमा वापस न लेने पर ही रंगदारी मांगने व हमला करने के आरोप में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर व मुकदमों के मद्देनजर गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। निष्पक्ष जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें