फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
विज्ञापन

मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पुत्र वाहन की चपेट में आने से बाल बाल गच गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव वहलना निवासी संतोष (45 वर्ष) पत्नी रविंद्र शनिवार को अपने पुत्र विपुल के साथ बेगराजपुर पुलिस चौकी के पास खड़ी थी। महिला एवं उसका पुत्र सड़क पार करने लगे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी से आ रहे अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान संतोष का पुत्र विपुल वाहन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें