फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, हत्या के आरोप में पति, ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत, हत्या के आरोप में पति, ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन

सिखेडा। महिला की मौत हो जाने पर ससुरालियों ने चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
शामली के कस्बा बनत निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन शशि की शादी 12 साल पहले सिखेड़ा निवासी सुनील उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के बाद शशि ने तीन बेटियों को जन्म दिया। जिनमें सबसे बड़ी दिव्यांशी (9 वर्ष), अंशिका (6 वर्ष) व आयुषि (4 वर्ष) है। अशोक का कहना है कि शशि के पति सुनील ने मंगलवार रात 12 बजे फोन पर सूचना दी कि शशि ने जहर खा लिया है। रात दो बजे उसकी मौत हो जाने की सूचना दी। लेकिन जब तक वे लोग पहुंचे उससे पहले ही शशि का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक का आरोप है कि वे लोग सुबह शशि की ससुराल पहुंच गए। लेकिन इससे पहले ही सब कुछ समाप्त कर दिया गया था। अशोक ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात में ससुरालियों ने उसकी बहन शशि की जहर देकर हत्या कर दी। इस मामले में अशोक ने शशि के पति सुनील कुमार, ससुर सतपाल सिंह, सास शकुंतला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पति सुनील व ससुर सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें