फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, फांसी पर लटकी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला योगेंद्रपुरी में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला योगेंद्रपुरी निवासी शहजाद वेल्डिंग का काम करता है। उसकी शादी करीब दस साल पूर्व शाहपुर क्षेत्र के गांव तावली निवासी फिरदौस (35) से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। बृहस्पतिवार को शहजाद के काम पर जाने के बाद तीनों बच्चे भी स्कूल चले गए थे। दोपहर को फिरदौस की लाश कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। ससुराल पक्ष का कहना है कि कुछ दिन से गृहक्लेश के चलते फिरदौस तनाव में थी। संभवत: इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, फिरदौस की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे उसके मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को मोर्चरी भेजा जा रहा है और पीएम रिपोर्ट से उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें