फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, क्लिप बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मदद का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, क्लिप बनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस ऑफिस पहुंची महिला को मदद का झांसा देकर कथित मीडियाकर्मी ने उससे दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए दो साल से अधिक समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और पत्नी व अन्य परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता को फैसले में मिले दस लाख रुपये हड़पने का भी प्रयास किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह वर्ष 2019 में ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर थाने पहुंची थी, जहां मिले गांव निवासी आरोपी ने खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए मदद कराने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से बात करनी शुरू कर दी और एक बार उसे बहाने से शुकतीर्थ ले गया। आरोप है कि वहां प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली। इसके बाद से आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसे बार-बार अलग-अलग स्थान पर बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान उसका ससुराल से समझौता हो गया, जिसके एवज में उसे दस लाख रुपये मिले। इन रुपयों को हड़पने की कोशिश करते हुए आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया और उसे अपनी पत्नी, पिता, भाई-भाभी से मिलवाया। इसके बाद उक्त सभी ने महिला के दस लाख रुपये हड़पने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन पीड़िता एनवक्त पर उनकी साजिश भांप गई और उन सभी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी और उसकी पत्नी, पिता, भाई और भाभी के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें