फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीले सैनिटाइजर से बेहोश कर हजारों की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले सैनिटाइजर से बेहोश कर महिला को लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। समान बेचने के नाम पर एक महिला को बदमाशों ने नशीला सैनिटाइजर छिड़कर बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाश बेहोशी की हालत में महिला से हजारों रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बुढ़ाना मार्ग स्थित मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी तरन्नुम पत्नी महराज के घर बदमाश फेरी वाले बनकर पहुंचे। बदमाशों ने सामान दिखाने की पेशकश की। सामान दिखाने से पहले बदमाशों ने महिला के हाथ आगे कर सैनिटाइजर छिड़कने को कहा, महिला ने अपने हाथ आगे किए तभी बदमाशों ने महिला के मुंह पर नशीला सैनिटाइजर छिड़क दिया। जिसके बाद महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। बदमाशों ने महिला के घर के अंदर घुसकर छह हजार रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। महिला ने होश आने के बाद शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बदमाशों की तलाश कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें