फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे

विज्ञापन
देवबंद पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए बाइक चोर - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 8 बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से बाइक चोरी करके बेचते थे।
विज्ञापन

सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तल्हेड़ी चौकी इंचार्ज विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंदेना कोली गांव में छापा मारकर शरवेज और वाकिफ उर्फ बिल्लू निवासी लंढोरा गुर्जर थाना रामपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली में लाकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह से जुड़े हैं। इसके बाद पुलिस टीम में दोनों आरोपियों को साथ लेकर चंदेना कोली गांव में स्थित एक घर पर छापा मारकर यहां से चोरी की 8 बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने मौके पर ही बाइक मैकेनिक को बुलाकर जांच कराई तो पता चला कि बाइक पर चेसिस नंबर भी हटाए गए थे। सीओ ने बताया आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उक्त लोगों द्वारा देवबंद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर ,उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से बाइक चोरी की गई है। जिन्हें आरोपी अलग-अलग राज्यों में जाकर बेच देते थे। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि आरोपियों विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें