फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के घर पर मातम पसरा, पुलिस ने की पूछताछ

Sun, 29 Apr 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाइवे पर दौराला क्षेत्र के मटौर गांव के पास बदमाशों ने लूटपाट के दौरान दुल्हन महविश परवीन उर्फ फरहाना की हत्या कर सनसनी फैला दी थी। दुल्हन की मौत से लड़का मोहम्मद शाहजेब के घर पर मातम पसरा है। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले फरहाना के शव को गाजियाबाद के अपने पैतृक गांव नाहल ले गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना रोड निवासी शमशाद उर्फ बाबू के बड़े पुत्र मोहम्मद शाहजेब का रिश्ता गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम नाहल में फरमान की पुत्री महविश परवीन उर्फ फरहाना के साथ हुआ था। शुक्रवार को शाहजेब बरात लेकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए गया था। वहां सामूहिक निकाह के कार्यक्रम में उनका भी निकाह हुआ। शुक्रवार शाम करीब सात बजे शाहजेब अपनी दुल्हन फरहाना को लेकर लौट रहा था। उनकी स्विफ्ट कार एनएच-58 हाईवे पर मटौर गांव के सामने पहुंची। इस बीच कार सवार बदमाशों ने दुल्हन की कार को ओवरटेक कर रोक लिया।

बदमाशों ने दूल्हा शाहजेब, उसके बहनोई सलमान, बहन बुशरा और दुल्हन फरहाना से नगदी और जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने गन प्वाइंटर पर लेकर दुल्हन से जेवर उतरवाए, फिर गाड़ी में रखा दो लाख रुपये का नोटों का हार ले लिया। कार में बैठी शाहजेब की बहन बुशरा से जेवर उतरवा लिए और जीजा सलमान और चालक ओंकार पुत्र ब्रजपाल निवासी मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर के सिर में पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बुशरा के चार साल के बेटे अम्मार को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दुल्हन महविश परवीन उर्फ फरहाना की सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। बाद में दूल्हे की कार भी लूटकर सकौती की ओर फरार हो गए।
पीछे से आ रहे बराती दुल्हन को अपनी कार से बेगराजपुर मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन की हत्या की खबर पाकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रात में ही दोनों के परिजनों मौके पर आए थे। मंसूरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर फरहाना के पिता फरमान समेत तमाम परिजन मौजूद थे।

सीओ सरधना और इंस्पेक्टर दौराला ने दोनों के परिजनों ने गहन पूछताछ की। उन्होंने किसी प्रकार की किसी से कोई रंजिश होने से इंकार किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गाजियाबाद चले गए। उधर, दूल्हे शाहजेब के घर पर मातम पसरा है।  उधर, शाहजेब का महविश परवीन उर्फ फरहाना से साथ रिश्ता सात माह पहले तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें