फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: झगड़े के बीच-बचाव में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। लेनदेन विवाद में दो युवकों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव के दौरान घायल हुई एक युवक की मां 85 वर्षीय संतरी देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।


गांव जय भगवानपुर निवासी अनूप व मोनू में शनिवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। मोनू की मां 85 वर्षीय संतरी बीच-बचाव कराते हुए दोनों को अलग-अलग करने लगी। वह धक्का-मुक्की में नीचे गिरकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। यह सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि अनूप के मोनू पर 50 रुपए उधार थे। अनूप ने रुपए मांगे तो दोनों में झगड़ा हुआ था। सीओ सदर विनय द्विवेदी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें