फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दिया जहर, गर्भस्थ शिशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के एक मोहल्ला निवासी गर्भवती महिला नेता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति एवं सास-ससुर पर जबरन जहर देने का आरोप लगाया है। जहर से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला भागीरथी सेना से जुड़ी हुई है। आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही युवक से उसके करीब सात साल से प्रेम संबंध थे। 22 दिसंबर 2014 को दोनों प्रेम विवाह कर लिया और एक साथ रहने लगे। उसके नाम पर कृष्णापुरी में ही एक प्लाट है, जिसे पति एवं सास-ससुर दहेज के नाम पर अपने नाम कराने का दबाव डाल रहे थे। प्लाट देने से इंकार करने के बाद महिला करीब दो माह से पति एवं सास-ससुर से अलग रह रही थी। वह चार माह की गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को वह पति से मिलने ससुराल गई थी। आरोप है कि एक बार फिर पति एवं सास-ससुर ने प्लाट अपने नाम करने का दबाव डाला। आरोप है कि इंकार करने पर आरोपियों ने महिला को जहर दे दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई, जबकि महिला को बचा लिया गया। इस मामले में महिला ने पति, सास एवं ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें